• Sat. Feb 14th, 2026

व्रन्दावन में 21 अवैध पार्किंग होंगी सील

ByVijay Singhal

Jan 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व़ृंदावन में नगर निगम के वृंदावन जोन में संचालित 21 अवैध पार्किंगों को सील किया जाएगा। निगम द्वारा बार-बार भेजे गए नोटिसों के बाद भी पार्किंग संचालकों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। अब अंतिम नोटिस दिया गया है। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के वृंदावन जोन में 36 पार्किंग हैं। इनमें से चार पार्किग बंद हैं, जबकि 32 पार्किंग संचालित हैं। 11 पार्किंग संचालकों ने नगर निगम ने प्रतिवर्ष की तरह संचालन की अनुमति ली और निर्धारित शुल्क भी जमा किया है। जबकि 21 पार्किंग अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर नगर निगम के कर विभाग ने पार्किंग संचालकों को 31 मई 2024 को नोटिस जारी किया था। इस नोटिस को भी जब पार्किग संचालकों ने अनदेखा किया तो निगम के कर विभाग ने 30 दिसंबर को अंतिम नोटिस जारी किया है। अंतिम नोटिस के बाद भी पार्किंग संचालकों द्वारा अनदेखी की जा रही है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक के निर्देश पर पार्किंग उपविधि 2019-20 के बिंदु संख्या चार अनुसार पार्किंग स्थल के संचालन के लिए संचालकों द्वारा अनुमति न लेने और शुल्क जमा न करने पर उनके विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में नगर में 21 पार्किंग ऐसी संचालित हो रही हैं, जिन्होंने नगर निगम ने स्वीकृति नहीं ली न ही शुल्क जमा किया है। इन सभी पार्किंग संचालकों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। एक हफ्ते के अंदर चिह्नित पार्किंग के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.