हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संतों के सानिध्य में भव्य और दिव्य वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों के अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप प्राप्त फल के रूप में उनको पदक और उपाधियां प्रदान की गईं। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रीयगान की परंपरा को पूर्ण करते हुए दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह में संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता द्वारा आकाश इंस्टीट्यूट के संस्थापक, न्यूमरोलॉजिस्ट डा. जेसी चौधरी और बालीवुड के अभिनेता, कवि आशुतोष राणा को मानद उपाधि से विभूषित किया। समारोह में लगभग 2045 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही 22 को पीएचडी की डिग्री से विभूषित किया गया।
अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि इंसान को सदैव आदि, व्याधि और उपाधि जैसी तीन से बचकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाक़ी दोनों का इलाज हो सकता है पर उपाधि का घमंड अगर आ जाये तो उसका इलाज नहीं है। उन्होंने कहा कि वे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें इस उपाधि से नवाज़ा और वे ख़ुद को ख़ुशक़िस्मत मानते हैं कि उन्हें यह उपाधि संस्कृति विवि से मिली है। कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी ने बताया कि 22 पीएचडी की उपाधि वाले छात्रों को मंच पर आमंत्रित किया और सभी अतिथियों ने मिलकर उनको उपाधि से नवाज़ा। उसके बाद मास्टर्स वाले 232 छात्रों, उनके बाद 1277 बैचलर्स और 515 डिप्लोमा वाले छात्रों को उनकी उपाधि प्रदान की गई और उन्हें शपथ दिलवायी गई। विशेष दक्षता हासिल करने वाले 45 विद्यार्थियों को स्वर्ण, 44 को रजत और 39 विद्यार्थियों को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
