उसकी बात सैलानियाें और उनके वाहनाें के हुजूम की गवाह है। बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए विद्यापीठ चाैराहा से हरि निकुंज, बिहारी पुरा, काले दाऊजी माेड से मंदिर चाैक पहुंचने में हरपल धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। करीब 10 मिनट के रास्ते काे पार करने में एक घंटा लग गया। क्याेंकि मथुरा अाैर वृंदावन में हर समय टाइम दाे लाख से ज्यादा सैलानी जमा हैं। साल के पहले दिन बांके बिहारीजी के दर्शन करने का लाेगाें में जबरदस्त चाव है।
श्रीकृष्ण का मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन हो या राधारानी का बरसाना, गलियां भक्तों से खचाखच
16 हजार हाेटल, आश्रम और फ्लैट… सभी सुपर पैक्ड
मथुरा-वृंदावन में करीब 800 हाेटल, रेस्टाेरेंट, आश्रम, धर्मशालाएं हैं। जिनमें करीब 18 हजार कमरे हैं। इसके अलावा करीब 15 हजार फ्लैट्स हैं। सब जगह पैर रखने काे जगह नहीं है। नेशनल रेस्टाेरेंट एसाेसिएशन आफ इंडिया के वर्किंग मेंबर अंकित बंसल कहते हैं कि 2 जनवरी तक आपकाें कहीं जगह नहीं मिलेगी। भाेजन, नाश्ते के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र से टूरिस्ट की भारी आवक है।
पिछले साल से 30 फीसदी ज्यादा सैलानी हैं। ऐसे ही हाल भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली जन्मभूमि, गाेवर्धन, गाेकुल, महावन, बरसाना, रमणरेती, रावल, दाऊजी में है। पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा कहते हैं कि पिछले पूरे साल में करीब 18 लाख ट्यूरिस्ट पहुंचे थे। इस साल एक हफ्ते ही 5 लाख की संख्या पार हाेने का अनुमान है। मथुरा-वृंदावन के करीब 800 हाेटल, गेेस्ट हाउस, आश्रम, धर्मशाला सुपर पैक्ड हैं। – साथ में अनिल अग्रवाल
मंदिर टाइम 3 घंटे बढ़ाया ताे भी पलक झपक दर्शन
श्रद्धालुओं काे देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने दर्शन समय पाैने तीन घंटे बढ़ा दिया है। अब सुबह 7.30 से दाेपहर एक बजे तथा शाम काे 4 बजे रात 9.30 बजे तक दर्शन/झांकी हैं। वीआईपी मूवमेंट काे राेक दिया है। वन वे ट्रैफिक किया है। ताे भी पलक झपक, क्षण भर दर्शन हाे रहे हैं। मंदिर गुंसाई रितुराज गाेस्वामी का कहना है कि इस सप्ताह में करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अा चुके हैं। एक जनवरी काे करीब सवा लाख लाेगाें के दर्शन करने की संभावना है। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने 5 जनवरी तक बच्चों-बुजुर्गों, महिलाओं और रोगियों से मंदिर नहीं आने की अपील की है।
