हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा–वृंदावन में यातायात व्यवस्था सुधारने और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों से पंजीकरण के रूप में लिया जा रहा शुल्क अब सीधे उनकी सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। नगर निगम सीमा क्षेत्र में ई-रिक्शा के लिए 20 चार्जिंग पॉइंट विकसित किए जाएंगे। यहां चार्जिंग शुल्क निजी केंद्रों की तुलना में कम होगा। योजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों पर आधुनिक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन और टैक्सी स्टैंड (पार्किंग स्थल) का निर्माण कराया जाएगा। इससे चौक-चौराहों व मुख्य मार्गों पर तिपहिया वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने से होने वाले जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि रूट पंजीकरण शुल्क 3000 में से चालकों को लगभग 500 की राशि जीवन बीमा के रूप में मिलेगी। ई-रिक्शा व ऑटो चालकों को भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। दुर्घटना या आकस्मिक स्थिति में यह बीमा आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
