• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में बरामद हुए 2 करोड़ रुपए:पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद किया कैश, इनकम टैक्स अधिकारियों ने जांच के बाद किए सीज

ByVijay Singhal

Dec 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट की टोल चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 करोड़ रूपए की धनराशि बरामद की। पुलिस ने यह राशि यमुना एक्सप्रेस वे पर चल रही वाहन चैकिंग के दौरान बरामद की। इतनी बड़ी राशि नगद ले जाने के बारे में जब पुलिस ने इसको लेकर जा रहे व्यक्ति से जानकारी की तो वह इसका कोई हिसाब किताब नहीं दे सका। कार में मिली रकम करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। व्यक्ति गोरखपुर निवासी और गुड़गांव में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाला बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की पुलिस और आबकारी टीम चेकिंग कर रही थी। उसी समय नोएडा की ओर से आई  स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। कार की तलाशी ली तो उसमें रखे बैगों में नोट भरे मिले। कार सवार ने खुद को अश्विनी निवासी गोरखपुर बताया। चेकिंग टीम ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर आयकर टीम पहुंची। आयकर, आगरा टीम ने रुपयों को गिना तो नकदी करीब दो करोड़ रुपये की निकली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में कार सवार ने बताया कि वो गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। यह पैसा उसने गुड़गांव में  प्रॉपर्टी डीलिंग में कमाया है। पैसा घर रखने जा रहा था। हालांकि वह धनराशि से संबंधित साक्ष्य मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि आयकर की टीम ने उसे चार-पांच दिन का समय देते हुए कहा है कि या तो वह सबूत पेश करे। वरना, रकम को सरकार के कोष में जमा कर दिया जाएगा। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि नकदी के साथ कर सवार को पकड़े जाने की बात सही है। मगर, मामले की जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.