• Thu. Feb 19th, 2026

धूमधाम से निकाली मां वैष्णो की 19वीं शोभायात्रा

ByVijay Singhal

Sep 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मां वैष्णो देवी मित्र मंडल द्वारा मां वैष्णो देवी की 19वीं शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में 121 मातृ शक्तियां कलश धारण कर पथ संचलन करतीं नजर आईं। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से धर्म ध्वजा गणेशजी, श्रीराम दरबार, मेहंदीपुर बालाजी, राधारमण, मां चामुण्डा, मां यमुना, महालक्ष्मी, मां काली के स्वरूप सहित विभिन्न प्रकार की झांकियां मौजूद रहीं। शोभायात्रा स्वामी घाट से प्रारंभ होकर चौक बजार, मंडी रामदास, डीगगेट, रूपम टॉकीज चौराहा होते हुए जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान में जाकर समाप्त हुई। जहां वेद रीति से मंत्रोच्चारण के साथ मां भगवती का पंचामृत महाभिषेक व कन्या लांगुरा पूजन किया गया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष डाॅ. अंशुमान गोयल, महासचिव पं. शशांक पाठक, विवेक सूतिया, बंटी गोला, अमर शर्मा, सौरभ अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.