• Mon. Feb 16th, 2026

रोजगार मेले में 184 युवाओं को मिली नौकरी

ByVijay Singhal

Nov 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के ब्लाॅक परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने बताया कि युवाओं को ब्लाॅक पर ही रोजगार दिलाने के लिए मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ने फीता काट कर किया। इसमें नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद अन्य स्थानों से आईं दस कंपनियों के अधिकारियों ने 370 नामांकित युवाओं का साक्षात्कार लिया। कई कंपनियों ने 184 युवाओं का चयन किया। इस दौरान सुशील कुमार, सोमवीर, नीरज चौधरी, कुमारपाल सिंह, हरिपाल, केदारी, शिवा उपाध्याय, संतोष, गौरव तोमर, जयंती सिंह, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.