• Tue. Mar 10th, 2026

वेटरनरी विश्वविद्यालय में 15वां दीक्षांत समारोह में 177 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां,

ByVijay Singhal

Mar 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु), मथुरा में 15वाँ दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। सोमवार को हुई एक प्रेस वार्ता में बताया गया कि समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम का संचालन कुलपति डॉ. अभिजित मित्र के नेतृत्व में होगा। इस दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ. नवीन बी. महेश्वरप्या मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय कुल 177 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेगा। इनमें 69 बीवीएससी एवं एएच, 74 स्नातकोत्तर, 5 पीएचडी और 29 बायोटेक्नोलॉजी की डिग्रियां शामिल हैं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 20 पदक भी दिए जाएंगे, जिनमें 14 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। समारोह के दौरान 4 सर्वश्रेष्ठ स्नातकोत्तर शोधप्रबंध पुरस्कार, 1 सर्वश्रेष्ठ पीएचडी शोधप्रबंध पुरस्कार और 1 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इस वर्ष विभिन्न संस्थानों के साथ 7 नए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे सक्रिय एमओयू की कुल संख्या 31 हो गई है। कार्यक्रम में 2 पुस्तकों, विश्वविद्यालय समाचार पत्र और ‘पशुधन पत्रिका’ का लोकार्पण भी होगा। विश्वविद्यालय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 25 आंगनवाड़ी केंद्रों को अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए किट वितरित करेगा। इसके अतिरिक्त, महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के स्कूली बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला, देशभक्ति गीत और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.