हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो सात जनवरी की शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। पहले दिन 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो और उपाध्यक्ष पद के लिए एक व सचिव पद के लिए सात प्रत्यशियों सहित अन्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। बार चुनाव के लिए पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए प्रहलाद सिंह तरकर व राघवेन्द्र सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए बल्लभ वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। सचिव पद के लिए गोपाल प्रसाद शर्मा, शैलेष दुबे, अरविन्द कुमार बिट्टू, अमित कुमार शर्मा, सुरेश चंद पाठक, मनमोहन शर्मा व डा. रमाकांत भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किया। संयुक्त
सचिव पद के लिए कमल शर्मा, केके पचौरी, किशोरी देवी खण्डेलवाल व छत्तर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। आडिटर पद के लिए देवकी नन्दन शर्मा (कमई वाले), कोषाध्यक्ष पद के लिए संगीता शर्मा व विनोद कुमार शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि 6 व 7 जनवरी को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी तथा 8 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 9 जनवरी को नाम वापिसी होगी। 15 जनवरी को सभी प्रत्याशियों का परिचय व आय-व्यय का हिसाब दिया जाएगा। 16 जनवरी को सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 17 जनवरी को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी जो अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बार एसोशिएशन सचिव शिव कुमार लवानिया, उपाध्यक्ष बीपी गौतम, संयुका सचिव संदीप कुमार शर्मा, ऑडीटर यशवंत सिंह व कोषाध्यक्ष पंकज कुमार गोला आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
