• Sun. Feb 8th, 2026

16 वी बटालियन रिजर्व पुलिस बल ने अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया

ByVijay Singhal

Dec 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 02 दिसंबर। 16 वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने रांची बांगर मथुरा, स्थित अपने मुख्यालय में दिनांक 01 दिसम्बर, 2023 दिन शुक्रवार को अपना 59वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वाहिनी के कमाण्डेन्ट श्री सुरेश कुमार (पी०एम०जी०) ने सर्वप्रथम वाहिनी के शहीदों को श्रद्धाजंली अर्पित की तथा क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। कमाण्डेन्ट महोदय ने सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को वाहिनी के स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दी एवं वाहिनी के बहादुरी एवं वीरतापूर्ण कार्यों के गौरवमयी इतिहास के बारे में बताया कि 16 वीं वाहिनी की स्थापना 01 दिसम्बर 1964 को किशनगढ़, राजस्थान में हुई थी।  विगत 59 वर्षो मे वाहिनी की तैनाती देश के विभिन्न संवेदनशील राज्यों जैसे- इन्डो-पाक सीमा, जम्मू एवं कश्मीर, नागालैण्ड, आसाम, पंजाब एवं मणीपुर मे हुई, जहां पर जवानों ने बहादुरी से अपनी डियुटीयों का निर्वाहन किया जिसके फलस्वरुप जम्मू एवं कश्मीर में तैनाती के दौरान वाहिनी को वर्ष 2004-05 एवं 2006-07 के लिए दो बार सर्वोच्च परिचालनिक बटालियन ट्रॉफी से नवाजा गया और वर्तमान में वाहिनी की 04 कम्पनियां श्रीकृष्ण जन्म स्थान व शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा की सुरक्षा में तैनात हैं एवं 03 कम्पनियां देश के विभिन्न राज्यों में शान्ति व्यवस्था, चुनाव व जम्मू और कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा जैसी डियूटीयों का निर्वाहन कर रही है।
             डेयरी फार्म स्थित कैम्प के मैदान में इस अवसर पर अन्तर समवाय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया, जिसमें फाइनल मुकाबला मुख्यालय एवं संयुक्त समवाय के बीच में खेला गया, जिसमें संयुक्त समवाय विजयी हुई। संध्या काल में रांची बांगर स्थित वाहिनी मुख्यालय में सांस्कृितिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ कमाण्डेन्ट श्री सुरेश कुमार (पी0एम0जी0) 16 बटा० एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमति नीरज बाला कमान्डेन्ट नॉर्दन सेक्टर दिल्ली के करकमलो द्वारा किया गया व सांस्कृितिक कार्यक्रम उपरान्त प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित किये गये एवं बड़े खेल का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर श्री जितेन्द्र सिंह चौहान (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री दीपक कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री देवेन्द्र सक्सेना (उप० कमा०), श्री अखिलेश कुमार (सहा० कमा०) श्री तरूण कुमार मीणा (सहा० कमात) श्री सुनील कुमार (सहात कमा०) राकेश कुमार (सहा० कमा०) व बल के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.