• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा-आगरा के नाकाम रहे एसएसपी समेत 16 आईपीएस के तबादला

ByVijay Singhal

Nov 29, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा के शैलेश पांडेय नए एस एस पी पुलिस कप्तान बने।
अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे मथुरा -आगरा के एसएसपी सहित उत्तर प्रदेश के 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, जिनमें गृह सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। पूर्व में मथुरा के एसपी सिटी रहे अब वहां के नए पुलिस कप्तान नियुक्त किए गए हैं जबकि आगरा में एसएसपी के स्थान पर अब आयुक्त और अपर आयुक्त की नियुक्ति की गई है।
पूर्व में आगरा के डीआईजी रहे प्रतीक्षारत एडीजी अशोक मुथा जैन वाराणसी के आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। उनके स्थान पर गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
पूर्व में मथुरा के एसएसपी और आईजी आगरा जोन रहे वाराणसी के आयुक्त सतीश गणेश भी अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय लखनऊ बनाए गए हैं।
पूर्व में डीआईजी आगरा रही लक्ष्मी सिंह गौतम बुद्ध नगर की आयुक्त नियुक्त की गई हैं।
पुलिस महानिरीक्षक कारागार प्रशासन उत्तर प्रदेश डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को आगरा का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। बहराइच के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी आगरा के अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र ललित शर्मा प्रयागराज के पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।
गृह सचिव उत्तर प्रदेश लखनऊ तरुण गाबा लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
जवाहर बाग कांड के दौरान मथुरा के एसएसपी रहे प्रयागराज के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली नियुक्त किए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक एसएसएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ चंद्रप्रकाश द्वितीय पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज बनाए गए हैं।
हाल में आगरा के एसएसपी रहे गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या बनाए गए हैं।
अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा बहराइच के पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ और आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी सेनानायक 11 वी वाहिनी पीएसी सीतापुर नियुक्त किए गए हैं।
आगरा में नई व्यवस्था और मथुरा को नए कप्तान कब दिए गए हैं जब यहां संगठित गिरोहों का बोलबाला है। धर्म नगरी मथुरा में तो अधर्म पूरे चरम पर है। देखना होगा कि नई नियुक्तियों के बाद अब क्या परिणाम आता है?
मात्र 4 माह पूर्व आए मथुरा के स्थानांतरित एसएसपी अभिषेक यादव ने पदभार संभालने के अगले दिन क्या कहा था और उनके कार्यकाल में यहां पर क्या हुआ, हालात इस कदर खराब है कि जनपद के सिरमोर कहे जाने वाले मथुरा शहर में बेहद घिनौनी अनैतिक गतिविधियां पूरे जोरों पर हैं, जिनसे मोदी-योगी की छवि को भारी क्षति पहुंच रही है। मथुरा होटल और गेस्ट हाउसों में अपराधियों की खेप की खेप आकर उतर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.