• Thu. Feb 19th, 2026

अमरनाथ गर्ल्स कालेज में शिविर में 150 छात्राओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

ByVijay Singhal

Jan 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मथुरा महानगर द्वारा अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 150 छात्राओं ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित शिविर में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेया ने अपने संदेश में स्वस्थ युवा, व्यस्त युवा, मस्त युवा की बात कही। शिविर में छात्राओं के ब्लड ग्रुप परीक्षण, आयरन तथा अन्य पोषक तत्वों की कमी आदि जांच भी की गई। मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉ. अमन साहू थे। समन्वय डॉ. आरती पाठक ने किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमन पाण्डेय, शिवा गौतम, वंशिता अग्रवाल आदि परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रवक्ता रोहित वाजपेयी, डॉ. निर्मल वर्मा, नूतन देहर, दीक्षा, सारिका भाटिया, शायमा, शालिनी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.