हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना गोवर्धन पुलिस ने शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस साइबर अपराधी पर 15 हजार रुपए का इनाम था। साइबर अपराधी ठगों को सेफ बैंकिंग उपलब्ध कराता था। साइबर अपराधी और उसके परिवार के लोगों के खाते में से अब तक साढ़े 4 करोड़ का ट्रांजैक्शन किया जा चुका है। गोवर्धन पुलिस को 15 हजार के इनामी इरफान की काफी दिनों से तलाश थी। इरफान शातिर साइबर अपराधी है। इरफान दौलत पुर गांव का रहने वाला है। दौलत पुर गांव के पास के गांव में साइबर अपराधी हैं। यह लोग पहचान वाला बनकर,सेक्सटोर्सन ,फेसबुक प्रोफाइल को हैक आदि करके पैसे मांगने आदि का ऑनलाइन ठगी का धंधा करते हैं। ऑनलाइन ठगी के पैसों को सुरक्षित निकालने में इरफान उनकी मदद करता है। इरफान साइबर अपराधियों को सेफ बैंकिंग उपलब्ध कराता है। इसकी एवज में इरफान अपराधियों से 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेता था। इरफान ने स्वयं के और परिवार के खाते से साइबर अपराधियों के लिए 4 करोड़ 46 लाख 70 हजार 239 रूपए का ट्रांजैक्शन किया है।पढ़ाई में तेज शातिर इरफान ने B.sc मैथ से 2019 में पास की। इसके बाद उसने सरकार की योजना के तहत गांव में जन सुविधा केंद्र खोल लिया। इसके जरिए वह आसपास के गांव के लोगों के आय, जाति,निवास,सुकन्या योजना आदि के प्रमाण पत्र बनाने लगा। इसके अलावा इरफान AEPS यानी आधार नंबर से फिंगर प्रिंट के जरिए पैसे निकालने का काम करने लगा। जन सेवा केंद्र चलाने के दौरान इरफान की पहचान आसपास के गांव में रहने वाले टटलू साइबर अपराधियों से हुई। साइबर अपराधियों ने इरफान को ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया। इरफान ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में साइबर अपराधियों को सेफ बैंकिंग उपलब्ध कराने लग गया। साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी के विभिन्न माध्यमों से पैसा मंगाते और इरफान के जरिए कैश कर लेते। साइबर अपराधियों को सेफ बैंकिंग उपलब्ध कराने के लिए इरफान ने HDFC बैंक और FINO बैंक से Business Correspondent की सुविधा ली। इस सुविधा के उपयोग के लिए दोनों बैंकों से माइक्रो एटीएम लिया और कई खाते खोलने और पैसा निकालने की सुविधा ली। इसके बाद अतिरिक्त कमाई के लिए साइबर अपराधियों को बैंकिंग की सुविधा देना शुरू कर दिया। साइबर अपराधियों को सेफ बैंकिंग उपलब्ध कराने की एवज में इरफान 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेता था। साइबर अपराधी लोगों से ठगी करके खातों में पैसा डलवाते और इरफान उनको वह पैसा सेफ निकाल कर दे देता। इरफान ने स्वयं और परिवार के खाते के से 4 करोड़ 46 लाख 70 हजार 239 रुपए का बैंक ट्रांजैक्शन किया है। पुलिस ने शातिर साइबर अपराधी इरफान के पास से पेटीएम माइक्रो ATM की 3 मशीन, भारती स्वाइप की 2 मशीन,पेमेंट बैंक स्वाइप की 2 मशीन,स्पाइस मनी स्वाइप की 2 मशीन,पेटीएम के 11 QR कोड,15 आधार कार्ड,3 पैन कार्ड, एचडीएफसी बैंक की 4 पासबुक, फिनो पेमेंट बैंक सेविंग अकाउंट की 6 किट,8 एटीएम, 20 चैक बुक बरामद की है
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
