डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह सुबह ठीक दस बजे अधिसूचना जारी करने के साथ ही निर्वाचन कार्यालय पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। भाजपा व बसपा प्रत्याशी के अलावा निर्दलीयों में मौनी फलहारी बापू, निवासी छाता, पिंकी पत्नी राजकुमार निवासी ओल, रवि वर्मा पुत्र रामबाबू वर्मा निवासी महोली रोड, नागेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी मगोर्रा, नरेश गौतम पुत्र एमएल गौतम निवासी छाता, राकेश कुमार पुत्र मोतीराम निवासी जलेसर रोड, मानिकपुर, मनोज कुमार पुत्र शंकर सिंह निवासी महावन, प्रवेशानंद पुरी पुत्र केशवानंद पुरी निवासी महावन, रघुवीर सिंह अकेला पुत्र लालाराम निवासी महावन और राजपाल सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गोपीनगर, रांची बांगर ने एक-एक नामांकन पत्र खरीदा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के सुरेश चंद्र बघेल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी वृंदावन के लिए भूपेंद्र कुमार धनगर ने एक, बहुजन मुक्ति पार्टी के क्षेत्रपाल सिंह पुत्र मोहनलाल निवासी मूला ने एक, राष्ट्रीय समता विकास पार्टी के जगदीश प्रसाद कौशिक पुत्र हुमकचंद निवासी विष्णुपुरी ने नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे। राहुकाल का समय देख खरीदे नामांकन पत्र
उम्मीदवारों ने राहुकाल का समय देखते हुए नामांकन पत्रों की खरीद की। सुबह 10.30 बजे से लेकर 12 बजे तक केवल तीन ही उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक अन्य ने नामांकन पत्रों की खरीद की। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन कक्ष डीएम कोर्ट को बनाया गया है। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिहाज से पुलिस की ओर से चार बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें पहला बैरियर टैंक चौराहे पर है। इससे आगे नामांकन करने वाले उम्मीदवार को जुलूस व वाहनों का काफिला नहीं ले जाने दिया जाएगा। सिर्फ तीन गाड़ियों के साथ कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक आने की अनुमति रहेगी। इसके आगे पैदल जाना होगा। नामांकन कक्ष में उम्मीदवार व चार अन्य लोग आ सकते हैं। हथियार लेकर आने पर पूरी तरह मनाही है। डीएम के अनुसार कलेक्ट्रेट पर दो मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जिनमें एक कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर और दूसरा नामांकन कक्ष के बाहर तैनात किया गया है।
