हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। 22 जनवरी, बृजवासी सेवा समिति के 14 वे शपथ ग्रहण समारोह में जहां नवीन सत्र 2026 के लिए मुकेश अग्रवाल को अध्यक्ष व अनूप अग्रवाल को मंत्री की शपथ दिलाई गई वहीं समिति का वार्षिक सर्वोच्च पुरस्कार मोर पंख वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र अग्रवाल को दिया गया इस अवसर पर समिति से तीन दर्जन नये सदस्यों को जोड़कर शपथ दिलाई गई देर रात तक चले कार्यक्रम में पुरुष महिला व बच्चों के आकर्षक खेल, ढेरो उपहार व नाच गांने की महफिल चलती रही वहीं लकी ड्रॉ पुरस्कार रितेश शालिनी टेंट वालों द्वारा जीता गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति संस्थापक शशि भानु गर्ग, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंत्री अनूप अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उपस्थित सदस्य परिवारों को संबोधित करते हुए समिति संस्थापक शशि भानु गर्ग ने कहा कि अपनी गौरवशाली संस्कृति से दूर भागते परिवारों को अपनी रीति रिवाज व संस्कृति से जुड़े रखने हेतु समिति का गठन किया गया था आज समिति शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत काम कर रही है पाश्चात्य संस्कृति से दूर भारतीय संस्कृति के अनुरूप हर बार त्योहार से अपने आने वाली पीढ़ी को परिचित कराने हेतु समिति निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रगान से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम निवृतमान मंत्री दीपक सुतिया द्वारा वर्ष 2025 के अपने कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल व मंत्री दीपक सुतिया द्वारा अपने कार्यकाल के सहयोगियों का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए व समिति का वार्षिक सर्वोच्च सम्मान मोर पंख पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र व दुशाला उड़ाकर वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र अग्रवाल को प्रदान किया गया। समिति संस्थापक शशि भानु गर्ग द्वारा नवीन सत्र 2026 के लिए मुकेश अग्रवाल को अध्यक्ष, विनोद अग्रवाल व सुनील सुतिया को उपाध्यक्ष, अनूप अग्रवाल को मंत्री, आशीष गर्ग को उप मंत्री, संदीप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल को प्रचार मंत्री व पंकज अग्रवाल को ऑडिटर पद की शपथ दिलाई गई व इस वर्ष समिति से जुड़े तीन दर्जन नवीन सदस्यों को भी सदस्यता की शपथ दिलाई गई व सभी नवीन सदस्य परिवारों का पटका उड़ाकर स्वागत किया गया। देर रात तक चले इस पारिवारिक कार्यक्रम में विभिन्न खेल हास परिहास, नाच, गाने की श्रृंखला की बीच विभिन्न आकर्षक उपहार भी भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज मीनू अमित विनीता, दीपक मोहिनी, बृजेश प्रियंका, संजय सजनी, अमित राखी, पराग अंजलि, सचिन रति गगन प्राची, दिनेश निशा मनोज जया, कृष्ण गोपाल बबीता, मनोज लता, गिरधारी लक्ष्मी, अंकित आकांक्षा, आशीष रेखा, विजय नीलम, दीपक आरती दीपक ज्योति, दिनेश विजयलक्ष्मी, गौरव अलका, गौरव गीता, गिरधारी लक्ष्मी हरिदास कविता, जगत बहादुर सुमन जितेंद्र बरखा, जुगल किशोर कृतिका, कमल अनुपम, मनोज रितु, मंतोष रचना, मोहन काजल, पंकज रेनू राजेश अलका रमन बिनू, रिंकेश तुलसी, सचिन निधि, शुभम रोमीका वेद वंदना, विशाल मनीषा, दिनेश ज्योति, पवन नैना धीरज योगिता आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
