• Sat. Feb 21st, 2026

छटीकरा मार्ग पर होटल की आईडी हैक करके उड़ाए 1,48,778 रुपये

ByVijay Singhal

Sep 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न की गूगल माई बिजनेस प्रोफाइल हैक करके हैकर्स ने 1,48,778 लाख रुपये निकाल लिए। होटल प्रबंधन ने गूगल और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। होटल के महाप्रबंधक प्रशांत दुबे ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि 10 अगस्त 2025 को होटल की गूगल प्रोफाइल को हैक करके होटल के मोबाइल नंबर को हटाकर अपना नंबर जोड़ दिया। इसके बाद हैकर्स ने होटल के ग्राहकों से प्रतिनिधि बताकर एडवांस के नाम पर पैसे वसूले। महाप्रबंधक ने बताया कि 15 अगस्त को शिकायत के बाद प्रोफाइल दोबारा सक्रिय की गई और गूगल कॉल सेंटर से भरोसा दिलाया गया कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं होगी। 31 अगस्त को दोबारा से प्रोफाइल हैक करके होटल का नंबर बदल दिया गया। होटल की गूगल माई बिजनेस प्रोफाइल उनके व्यापार का एक प्रमुख माध्यम है, जहां से देश-विदेश के अतिथि बुकिंग और जानकारी के लिए संपर्क करते हैं। आरोपी अब तक 1,48,778 लाख रुपये हड़प चुका है। यह आरोप भी लगाया गया है कि कई बार गूगल से संपर्क करने और बिल तक भेजने के बावजूद अब तक सही नंबर अपडेट नहीं किया गया है। अज्ञात नंबर और गूगल के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.