हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के गांव आगई के समीप यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 131 पर मंगलवार रात तेज रफ्तार डबल टेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस नोएडा से कानपुर जा रही थी। बलदेव के गांव आगई के समीप चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मीरा देवी निवासी तुरकीपुर औरैया, सुशीला, मदन सिंह, साहिल खान, शौकीन खान निवासी जालौन, मानसी निवासी शुक्लागंज उन्नाव, आराधना अकबरपुर कानपुर देहात, आदिल निवासी रावतपुर कानपुर, कुर्मीदा, अमन निवासी इटोरा जालौन, यूनुस निवासी शाहगंज जालौन, प्रमोद यादव निवासी फतेहपुर, अरविंद सिंह निवासी पटेल नगर कानपुर, शारून निवासी अकबरपुर कानपुर नगर आदि गंभीर घायल हो गए। सुरक्षित यात्रियों को अन्य बस के माध्यम से गंतव्य के लिए भेजा। बलदेव थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया कि प्रथमदृष्टया चालक को झपकी आने से घटना हुई है। 16 वर्षीय आदिल के हाथ व 18 वर्षीय अमन के पैर में फैक्चर हो गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
