हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नमामि गंगे योजना के तहत नगर में नालों का गंदा पानी साफ करने के लिए करीब 53 करोड़ रुपये की लागत से 12 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनेगा। शासन ने मंजूरी दे दी है। इस प्लांट में गंदे पानी को साफ कर आगरा नहर में छोड़ा जाएगा। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नगर में करीब दो किलोमीटर लंबे नाले हैं, जिसमें से एक लालाराम मार्ग और दूसरा सब्जी मंडी से शुरू होकर साइफन में गिरता है। नगर की बढ़ती आबादी को देख ये नाले अपर्याप्त हैं। इससे बारिश के दिनों में नगर में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। नगर में प्रतिदिन करीब 6-7 एमएलडी गंदे पानी की निकासी प्रतिदिन होती है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजकर नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कराने को कहा। मंजूरी के बाद सीवेज प्लांट फार्म हाउस के समीप करीब तीन एकड़ भूमि पर बनेगा। जिसका 15 वर्ष के लिए कार्यदायी संस्था रखरखाव करेगी। 15 करोड रुपये संचालन और बिजली व्यवस्था पर खर्च होंगे। बाकी निर्माण कार्य पर। योजना के तहत पानी को स्टोरेज करने के लिए करीब 300 मीटर लंबा टैंक बनाया जाएगा। इसके लिए चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ मिलकर भूमि का निरीक्षण किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
