• Mon. Feb 9th, 2026

ट्रक की टक्कर से कार-मैजिक सवार बच्चा समेत 12 घायल

ByVijay Singhal

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना अंतर्गत हाइवे पर महुअन टोल प्लाजा पर उस समय अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई, जब टोल गैलरी में खड़ी कार और सवारी भरी मैजिक में पीछे से तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसके चलते वाहन सवार बालक समेत 12 महिला-पुरुष घायल हो गये। टोल कर्मियों ने घायलों को उपचार को भर्ती कराया। रविवार दोपहर मथुरा से सवारियां लेकर मैजिक टैंपो चालक आगरा की ओर जा रहा था। बताते हैं कि हाइवे पर महुअन टोल के बूथ संख्या-सात पर मैजिक टैंपो व तीन कार टोल कटवाकर निकलने के लिये लाइन में खड़े थे। तभी पीछे से आये ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मैजिक व कारों में टक्कर मार दी। इसके चलते सवारियों की चीख निकल गयी। इस दौरान मैजिक, कार क्षतिग्रस्त हो गयी तो उसमें सवार बालक समेत 12 सवारियां घायल हो गयीं। इसकी जानकारी होने पर आसपास बूथ व टोल कर्मियों में अफरा तफरी मच गयी। टोल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राहगीरो की मदद से वाहनों से सभी घायलों को बाहर निकाल आनन फानन में फरह सीएचसी पर भर्ती कराया। इस दौरान ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया। घायलों में चौमुहां, फरह व फिरोजाबाद के अलावा मध्य प्रदेश के लोग शामिल रहे। सभी घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक फरह संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.