• Fri. Apr 3rd, 2026

सोनई स्वास्थ् केंद्र पर 12 स्वास्थकर्मी नदारद मिले, वेतन काटने के निर्देश

ByVijay Singhal

Jun 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी की टीम ने शुक्रवार को सोनई स्थित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में 12 स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिलने पर उनके वेतन काटने के निर्देश दिए, साथ ही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को चेतावनी जारी की है। लोगों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से सीएमओ ने अधीनस्थों को निर्देशित दिया कि वह अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करें। जिस पर शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे सोनई स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां तैनात बेसिक स्वास्थ्य कर्मी शैलेंद्र कुमार, रामकुमार गुप्ता, टीकाकरण प्रभारी बनी सिंह, फार्मासिस्ट हरीराम, वीरेश, प्रमोद गौतम, एकाउंटेंट अंतरिक्ष, बीपीएम रामदास राजपूत, डाटा ऑपरेटर पवन कुमार,स्टाफ नर्स प्रिया सिंह, एक्सरे टेक्नीनिशयन राहुल गर्ग गैरहाजिर मिले। यह सभी कर्मचारी करीब पौने 11 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे। बताया गया। इस पर जांच अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई और अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को दी। सीएमओ डाॅ. एके वर्मा ने बताया कि गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही केंद्र प्रभारी को भी चेतावनी दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.