हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मलिन बस्तियों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। दस आरोग्य मंदिरों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई हैं, जबकि दो में जल्द शुरू होने जा रही हैं। रविवार में जब सरकारी अस्पताल बंद रहते हैं, उस दिन यह आरोग्य मंदिर लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने को खुले रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की मलिन बस्तियों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। इनमें से दस आरोग्य मंदिरों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह स्वास्थ्य केंद्र शहर के मलिन बस्तियां में और उनके समीप खोले गए हैं। यह आरोग्य मंदिर वृंदावन गेट, लक्ष्मीनगर, सराय आजमाबाद, नटवर नगर, सदर, जनरल गंज, अंबेडकर कॉलोनी, शास्त्री नगर अमर कॉलोनी एवं अपना नगर में यह केंद्र खोले गए हैं।
बाकी दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए बद्रीनगर, भरतपुरगेट क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं जल्द शुरु हो जाएंगी। नवीन खोले गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एएनएम, दो सपोर्ट स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया जारी है। इनमें मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं, प्रसव पूर्व सेवाएं एवं टीकाकरण की सेवाएं देना शुरु हो गई हैं। इसके अलावा आने वाले समय में कैंसर की स्क्रीनिंग, बीपी और शुगर की जांचें और दवाई भी दी जाएंगी। जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक फौजिया खानम ने बताया कि शहर में जगह-जगह खोले गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। इनमें डॉक्टर, स्टाफ रखने की प्रक्रिया पर कार्य चल रहा है। सभी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जाने लगी हैं। आरोग्य मंदिर रविवार के दिन भी खुलेंगे जबकि सोमवार के इनका साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अप्रैल से सितंबर माह तक सुबह आठ से शाम चार बजे तक एवं अक्तूबर से मार्च माह तक सुबह नो से शाम पांच बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं देने का समय निर्धारित है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
