हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाथरस में भोले बाबा सत्संग में हुई भगदड़ की घटना में मथुरा की 11 महिलाओं की मौत की सूचना देर रात तक प्राप्त हुई। वहीं 10 से अधिक महिला-पुरुष देर रात तक लापता थे। परिजन उनकी तलाश में हाथरस के लिए रवाना हो गए। हादसे में डोमपुरा, मगोर्रा की निवासी 70 वर्षीय वासो देवी, कमलेश निवासी सिरैला, मांट 76 वर्षीय जशोदा पत्नी संतोषीराम निवासी लोहवन, जमुनापार, 65 वर्षीय त्रिवेणी निवासी ओल, फरह की मौत की सूचना देर रात तक पता लग सकी। एक अन्य महिला भ्गवान देवी की भी मौत की सूचना देर रात प्राप्त हुई। मिली जानकारी के अनुसार मगोर्रा के डोमपुरा गांव की तीन महिलाएं व जिले के अन्य इलाकों की 10 के करीब महिला-पुरुष लापता हैं। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हाथरस में आयोजित सत्संग में नैनू पट्टी से करीब 15 और सौंख की जाटव बस्ती और गांव बछगांव से तीन बसों में करीब 200 लोग बाबा के प्रवचन सुनने गए थे। प्रधान में मृतक आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की है। डोमपुरा की यह महिलाएं लापता ः श्यामवती पत्नी सोरन सिंह, शकुंतला देवी पत्नी श्यामवीर, अंगूरी देवी पत्नी शिम्मू की देर रात तक परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके अलावा जमुनापार के लोहवन गांव से भी करीब 40 महिला-पुरुष गए थे। उनमें से भी कुछ लापता है। नवादा इलाके से 60-70 लोग गए थे। यह सभी अपने घर देर रात को सकुशल वापस आ गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
