• Wed. Feb 18th, 2026

थाना जेत के अंतर्गत आंबेडकर शोभायात्रा में नारे लगाने पर पथराव, 11 घायल

ByVijay Singhal

Apr 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा में आपत्तिजनक नारे लगाए जाने को लेकर पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक वर्ग के लोगों ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर, कांच की बोतल फेंकीं तो जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया। इसमें तीन सिपाही सहित 11 ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस बल तैनात किया गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक पक्ष द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाते हुए डीजे के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दोपहर 12 बजे जैसे ही शोभायात्रा दूसरे पक्ष के लोगों के मोहल्ले में पहुंची तो वहां लोगों ने आपत्तिजनक नारों का विरोध करते हुए शोभायात्रा को रोक दिया। आयोजक जब जबरन शोभायात्रा निकालने लगे तो दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। दोनों तरफ से गलत नारेबाजी होने के साथ ही पथराव शुरू हो गया। इससे शोभायात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। काफी देर तक दोनों ओर से पथराव होता रहा और पुलिस प्रशासन मूकदर्शन बना देखता रहा। पथराव में सिपाही कौशल यादव, राजेंद्र और दुर्वेश चौधरी के साथ ग्रामीण ललित कुमार, पप्पू, ईश्वरदेई, रमेश, मोहन, वीरपाल, हेमराज, मेघश्याम घायल हो गए। कई के अंदरूनी चोटें आई हैं। एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम छाता स्वेता, मजिस्ट्रेट मनोज कुमार वार्ष्णेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सदर, सीओ छाता, एसएचओ हाईवे, एसएचओ वृंदावन, एसएचओ यमुनापार, एसएचओ जैंत पुलिस बल के साथ पहुंच गए और स्थिति को संभाला। शांति व्यवस्था बनाने के लिए तीन ट्रक आरआरएफ व एक ट्रक पीएसी तैनात की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.