• Wed. Feb 11th, 2026

अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से 11 शव लाए गए मथुरा जंक्शन, घरों में मची चीख पुकार

ByVijay Singhal

Jun 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा से करीब 20 लोग वैष्णों देवी की यात्रा के लिए जम्मू गए थे। इनकी बस दो दिन पहले गुरुवार की दोपहर 12 बजे पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के टूंगी मोड़ पहुंची। यहां से जम्मू से शिवखौड़ी धाम जाते समय हादसा हो गया। बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। शनिवार को 11 शव अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा जंक्शन पहुंचे। यहां से संबंधित गांव ले जाए गए। खबर मिली तो मृतकों के घरों में लोगों का जमावड़ा हो गया। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। जम्मू के अखनूर हादसे में 22 लोगों की मौत हुई है। शनिवार शाम ट्रेन संख्या 16032 अंडमान एक्सप्रेस से 11 लोगों के शव शाम 6 बजकर 3 मिनट पर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंचे। सभी शवों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस में रखवाया गया। फिर उन्हें अधिकारियों की निगरानी में गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। अंडमान एक्सप्रेस से अलीगढ़ के नाया निवासी लक्ष्मण प्रसाद, अनामिका, रुद्र, नैना, सीमा देवी, समरजीत, अंजली, संजय, तनुज, सुरेश सिंह और सुनीता देवी के शव लाए गए। पुलिस अधिकारियों ने एक एक कर सभी शवों को नीचे उतरवाया। इस दौरान जंक्शन पर रेल यात्रियों की भीड़ जुट गई। एक के बाद एक 11 शव देखकर लोगों की आंखें नम हो गई। अलीगढ़ से आए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शवों को अपने साथ लेकर रवाना हुए। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग अलीगढ़ और हाथरस के रहने वाले हैं। अधिकांश लोग आपस में एक दूसरे के परिचित हैं। सभी एक साथ बस से सफर करने के लिए निकले थे लेकिन इनमें से 22 लोगों का ये सफर आखिरी सफर साबित हुआ। इस हादसे की याद आते ही घायल सिहर उठते हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वो मौत के मुंह से बाहर निकल आए हैं। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सभी शवों और घायलों को पुलिस की निगरानी में गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसा बहुत दुखद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.