• Sun. Feb 22nd, 2026

हाईपार्वड कमेटी की बैठक में पहुंचे 10 सेवायत, रखी अपनी बात

ByVijay Singhal

Aug 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर्ड कमेटी इन दिनों मथुरा में ही डेरा जमाए हुए है। बृहस्पतिवार को देर शाम कमेटी ने कलेक्ट्रेट सभागार में चार सेवायतों के चयन को आगे बढ़ाने के लिए आवेदकों से चर्चा की। अब सोमवार को कमेटी चयनित नामों की घोषणा कर सकती है। कमेटी ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों से राजभोग समूह और शयनभोग समूह से दो-दो सेवायतों के चयन के लिए आवेदन मांगे थे। कुल 14 सेवायतों ने आवेदन किए, लेकिन इसमें दो सेवायतों ने डबल आवेदन कर दिए थे। इसके चलते आवेदन करने वाले सेवायतों की संख्या 12 रह गई। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में 12 में से 10 सेवायत शामिल हुए। इसमें एक मथुरा से बाहर हैं और दूसरे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बैठक में पहुंचे 10 सेवायतों ने चयन के संबंध में अपना पक्ष रखा। बैठक काफी लंबी चली, इसमें कई बार कुछ सेवायत भी आमने-सामने आ गए। सेवायत प्रह्लाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि कमेटी ने सबके पक्ष गहराई से सुने और गलत तथ्य पेश करने पर नाराजगी भी जताई। हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कमेटी सोमवार को चारों सेवायतों के चयन की घोषणा कर सकती है। उन्होंने बताया कि अब कोई अड़चन नहीं आएगी। 1939 से 2025 तक व्यवस्था के संबंध में विभिन्न न्यायालयों में वाद दाखिल किए जाते रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि श्रद्धालुओं के लिए सेवाभाव से बांकेबिहारी की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए। इस दौरान कमेटी के सदस्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) मुकेश मिश्रा, मथुरा जिला जज विकास कुमार, सिविल जज शिप्रा दुबे, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश और एमवीडीए उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.