• Tue. Feb 24th, 2026

गोवर्धन चौराहा पर 10 बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियारों से किया वार, बचाने आए लोग भी पिटे

ByVijay Singhal

Aug 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में थाना हाइवे क्षेत्र के गोवर्धन चौराहा पर अफरा-तफरी मच गई। करीब 10 हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार कर युवक को लहूलुहान कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए लोग भी हमलावरों के निशाने पर आ गए। पीड़ित आकाश चौधरी ने बताया कि वह अपने भाई कुशल चौधरी के साथ बाइक से FCJ गोदाम की तरफ जा रहा था। तभी रोहताश निवासी टैगोर गार्डन अपने साथियों के साथ रास्ता रोककर खड़ा हो गया। बदमाशों ने कुशल के सिर और शरीर पर बेरहमी से वार शुरू कर दिए।शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहुल, आकाश और अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश की। लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। जाते-जाते पूरे समूह को जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में कुशल चौधरी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले की जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर किस बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। प्रार्थना पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.