• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा मार्ग पर निकला 10 फीट लंबा अजगर

ByVijay Singhal

Jan 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा मार्ग स्थित कैलाश नगर के कट मार्ग पर 10 फीट लंबा अजगर निकल आया। अजगर को देख मार्ग से गुजर रहे राहगीर वहीं ठहर गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम की टीम की सहायता से उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। दोपहर को कैलाश नगर कॉलोनी के कट के पास मार्ग पर अजगर निकल आया। इससे कुछ समय के लिए रास्ते पर वाहनों एवं राहगीरों का आवागमन बंद हो गया। राहगीरों ने अजगर की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग पर अजगर निकल आने की सूचना मिली थी। नगर निगम की टीम के सहयोग से पकड़ कर दूर जंगल में छोड़ दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.