हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन के अलावा जनपद की 13 नगर पंचायतों में सदस्य मनोनीत किए गए हैं। नगर विकास विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गयी। नगर निगम मथुरा-वृंदावन में 10 पार्षद मनोनीत किए गए हैं, जबकि 13 नगर पंचायतों में 39 सदस्यों के मनोनयन की अधिसूचना जारी की गयी है। प्रत्येक पंचायत में 3 सदस्यों को उनकी योग्यता और क्षेत्रीय सक्रियता के आधार पर जगह मिली है। नगर विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम मथुरा-वृंदावन में विमला महावर निवासी ई-121 गोविन्द नगर, अशोक राज सिंह निवाी तारसी चौराहा, तारसी, गणेश अग्रवाल उर्फ प्रकाश कृष्णा नगर, मथुरा-वृन्दावन, विष्णु अग्रवाल निवासी 91/77, मानिक चौक, संजीव गुलाटी निवासी आनंदधाम, जितेन्द्र भारद्वाज निवासी जमुना बिहार कॉलोनी जमुनापार, विष्णु सैनी निवासी सदर बड़ा चौराहा, मुन्ना लाल निषाद निवासी रतन छतरी वृंदावन, शिवकुमार रावत निवासी छाता बाजार, शशि शुक्ला निवासी व्यास घेरा, वृन्दावन को पार्षद मनोनीत किया है। वर्तमान में नगर निगम में जनता द्वारा चुने गए 70 पार्षद हैं।इसी तरह नगर पंचायत बलदेव में बबलू सोनी, मधुकर पांडेय, श्याम मोदी, गोकुल में गोपाल सोनी, हरदेव पटेल, पंकज शर्मा, महावन में महेश कुमार, माया देवी पांडेय, प्रेमशंकर, नंदगांव में कुलदीप, लक्ष्मण सिंह, कल्लू सिंह, बाजना में गीता देवी, चंद्र प्रकाश, दिनेश कुमार चौधरी, चौमुंहा में ज्वाला सिंह, पवन वार्ष्णेय, भानू शर्मा, फरह में परमानंद अग्रवाल, ओमवती शर्मा, जगदीश बघेल, बरसाना में नरेश कुमार, धर्मवीर सिंह, विधु शर्मा, छाता में अमित कुमार, राजवीर धनगर, लव सिंह, राया में मोहित अग्रवाल, साधना अग्रवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, गोवर्धन में महावीर सैनी, राजू वाल्मीकि, गजेन्द्र अग्रवाल, राधाकुण्ड में महेन्द्र गोस्वामी, हीरा पटेल, तेजप्रकाश, सौंख में अभिषेक कुमार, विजय सिंह, सपना कुमारी को सदस्य मनोनीत किया गया है। इन सदस्यों के नामित होने से नगर पंचायत में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
