• Fri. Feb 13th, 2026

जिले में 1 और मिला कोरोना संक्रमित

ByVijay Singhal

Apr 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को एक और संक्रमित मिला है। अब जिले में चार एक्टिव केस हो गए हैं। शहर की एक महिला की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उसने निजी पैथलॉजी लैब पर अपना कोविड टेस्ट कराया। जिसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम घर पहुंची। वहां महिला को दवा देकर उसे होम आइसोलेट कराया। आवश्यक हिदायतें दी गईं। परिवार के अन्य सदस्यों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया है। ताकि पता चल सके कि कोई और परिजन तो संक्रमित नहीं हुआ है। महिला के संक्रमित मिलने के बाद अब जिले में 4 एक्टिव केस हो गए हैं। अप्रैल माह में अब तक कुल चार संक्रमित मिल चुके हैं। सभी फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। मार्च माह में मिले सात संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 5 दिन में 4 संक्रमित मिलने के बाद भी लोगों में संक्रमण के प्रति कोई खौफ नहीं है। अभी भी लोग सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.