• Tue. Feb 17th, 2026

बरसाना में लाडलीजी मंदिर का सेवाधिकारी बनकर हड़पे 1लाख 31 हजार रुपये

ByVijay Singhal

Apr 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में विश्व विख्यात लाडलीजी मंदिर के सेवायत ने मंदिर का मुख्य सेवाधिकारी बनकर मुंबई के श्रद्धालु से 1.31 लाख रुपये हड़प लिए। इस संबंध में मंदिर रिसीवर समिति ने पुलिस से शिकायत की है। रिसीवर समिति के सदस्य यज्ञपुरुष गोस्वामी ने बताया कि एक सेवायत ने मुंबई निवासी आनंद मूर्ति को मंदिर का मुख्य सेवाधिकारी बताया। सेवायत ने विशेष पूजा, फूल बंगला, पोशाक सेवा, 101 ब्राह्मणों का प्रसाद और भेंट न्योछावर के नाम पर 1 लाख 31 हजार 800 रुपये ऐंठ लिए। इसकी शिकायत रिसीवर समिति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व उच्चधिकारियों से की है।
रिसीवर समिति के सदस्य ने बताया कि आरोपी ने मंदिर के नाम से गूगल-पे अकाउंट भी बना रखा है। इसके जरिए मंदिर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। बिना रिसीवर समिति की अनुमति से हैदराबाद के एक व्यक्ति के साथ मिलकर मंदिर की बिजली व पानी की सप्लाई में अवैध कट लगाकर मंदिर प्रांगण में फॉग सिस्टम लगा दिया। जिससे बिजली के उपकरण फुंकने का भी डर बन गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग एक कमरे में जबरन घुस रहे हैं और कुछ सामान लेकर निकले है। एक और एक व्यक्ति उन्हें रोक रहा है। आरोपी सेवायत के भाई का आचरण मंदिर की व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.