• Sun. Mar 29th, 2026

थाना हाईवे पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को चोरी के माल 22 लोहे की सरिया, 02 बंडल बिजली के तार, 06 फंटी बिजली फिटिंग, 06 नल की टोंटी, एक समर का प्लास्टिक पाइप छिड़काव वाला सहित गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे के कुशल नेतृत्व में थाना हाईवे पुलिस द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत चोरी के अभियोग मु0अ0सं0 0853/2024 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित तीन अभियुक्तगण 1. धीरज पुत्र मस्तू निवासी सतोहा थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष, 2.कृष्ण गोपाल पुत्र मस्तू निवासी सतोहा थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष, 3.गप्पे उर्फ गोपेश पुत्र निरोती उर्फ निरोती लाल शर्मा निवासी सतोहा थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष को चोरी के माल एक कट्टा में 10 सरिया व दूसरे कट्टा में 12 सरिया लोहे की लम्बाई 3 फुट से 4 फुट व तीसरे कट्टा में  दो बन्डल बिजली फिटिंग तार काला व लाल व 06 फन्टी बिजली फिटिंग की व 06 नल की टोंटी, समर का एक पाईप प्लास्टिक छिडकाव वाला सहित दिनांक 01.09.2024 को समय करीब 13.28 बजे लोटर सिटी कालोनी के पास झाडियों के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर धारार 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई । गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.