हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में जन औषधि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जन औषधि केंद्रों की उपयोगिता, दवाओं की गुणवत्ता पर चर्चा हुई प्रधानमंत्री के विजन को लेकर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधन दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमन कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी रितु रंजन, डाॅ. एसपी शर्मा रहे। सीएमएस डाॅ. मुकुंद बंसल ने बताया कि जिले में नए 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नए जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इधर महोली रोड स्थित मानस नगर में जन औषधि केंद्र पर शुक्रवार को राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने ई-क्लीनिक का उद्घाटन कर जन औषधि दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। जहां कम दामों में दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान मरीजों को ऑनलाइन डाॅक्टरों से परामर्श दिलाया गया। इसमें जयपुर और एम्स दिल्ली के 112 डाॅक्टर उपचार देंगे। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, नमो संघ के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र सिसोदिया, डॉ. केपी दत्त, भाजपा के पदाधिकारी चंद्रपाल कुंतल, ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम पाठक, फार्मेसिस्ट प्रगति रावत, डॉ. नवल सिंह आदि रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
