• Tue. Feb 10th, 2026

थाना जैत क्षेत्र के गांव में पंचायत में युवक पर फायरिंग, गांव में दहशत

ByVijay Singhal

Feb 10, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के गांव परखम गुर्जर में एक पंचायत के दौरान विवाद हो गया। दबंगों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। गांव परखम गुर्जर निवासी चंदन सिंह (2के5) पुत्र कमल सिंह का कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। इसी मामले के निस्तारण के लिए रविवार दोपहर करीब 1 बजे गांव में पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पंचायत में ही ग्राम बाजना निवासी आरोपी सुरेंद्र उर्फ स्वराज, मुनेश, जग्गा, प्रह्लाद और प्रताप ने एक राय होकर चंदन पर हमला बोल दिया। इस बीच आरोपियों ने चंदन पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली चंदन को नहीं लगी। घटना के बाद पीड़ित चंदन सिंह ने थाना जैंत में नामजद तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल सभी आरोपी भागे हुए हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.